श्रीनगर : जम्मू & कश्मीर में शोपियां को छोड़कर घाटी में जन-जीवन सामान्य हो गया है । आपको बता दे कि आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिद्दीन के कमांडर बुरहान वानी के सेना के साथ मुठभेड में मारे जाने की बरसी के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर लगायी गई प्रतिबंध रोक और कर्फ्यू के कारण कश्मीर घाटी में 2 दिनों तक जन जीवन अस्त-व्यस्त रहने के बाद आज स्थिति समान्य हो गई है ।
कश्मीर घाटी के दूसरे इलाके के इतर शोपियां में लगातर तीसरे दिन व्यापार और अन्य गतिविधियां प्रभावित रहीं। बताया जा रहा है कि इस शहर में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच सुबह झड़प की खबरें है।
अधिकारियों सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि शोपियां को छोड़कर कश्मीर घाटी के किसी इलाके से किसी तरह की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। कानून व्यवस्था से संबंधित किसी भी तरह की समस्याओं से निपटने के लिये सुरक्षाबलों को जगह-जगह तैनात किया गया है।
सूत्रों का कहना है कि जम्मू & कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में सुरक्षाबलों ने सड़क मार्गों पर लगे अवरोध हटा लिए गए हैं। संडे को खुली रहने वाली दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान सुबह से खुले हैं।
शेहर-ए-खास (एसके) सहित दूसरे सभी मार्गों पर यातायात समान्य रूप से चल रहा है। ऐतिहासिक जामिया मस्जिद के आसपास तैनात किए गए सुरक्षाबलों और राज्य पुलिस कर्मियों को भी वापस बुला लिया गया है।


Download Android App
Download iOS App







