32 साल बाद बड़े पर्दे पर फिल्में देखेंगे कश्मीर के लोग, श्रीनगर में खुला पहला मल्टीप्लेक्स

Summary :

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा (Lieutenant Governor Manoj Sinha) ने श्रीनगर में घाटी के पहले मल्टीप्लेक्स का उद्घाटन किया।

कश्मीर में लंबे समय बाद सिनेमाई दुनिया लौट आई है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा (Lieutenant Governor Manoj Sinha) ने आज श्रीनगर में घाटी के पहले मल्टीप्लेक्स का उद्घाटन किया। लगभग 32 सालों के बाद कश्मीरियों एक बार फिर बड़े पर्दे पर फिल्में देखने का मौका मिलेगा।
मल्टीप्लेक्स का उद्घाटन करते हुए उपराज्यपाल ने कहा कि राज्य में नई फिल्म नीतियों के आने से अब यहां अधिक फिल्मों की शूटिंग हो रही है। हम आने वाले महीनों में एक फिल्म सिटी भी स्थापित करेंगे, फिल्म सिटी के लिए जमीन का आवंटन पहले ही हो चुका है।
INOX, मल्टीप्लेक्स के मालिक विजय धर ने कहा, हम अपने कॉलेज के दिनों में एक फिल्म देखने के लिए पैसे जमा करते थे और अब कश्मीर घाटी में 50 प्रतिशत लोग ऐसे हैं, जिन्होंने थिएटर में फिल्म नहीं देखी होगी। हम चाहते हैं कि यहां के लोगों को ये सारी सुविधाएं मुहैया कराई जाएं, जो उन्हें दिल्ली और मुंबई या किसी अन्य शहर में मिलती हैं। मुझे पूरा यकीन है कि यहां सभी लोगों का मनोरंजन मिलेगा।
आतंकवाद की जद में आने से पहले कश्मीर घाटी में करीब 15 सिनेमा हॉल हुआ करते थे। लेकिन आज घाटी में इस मल्टीप्लेक्स के खुलने से 32 साल बाद सिनेमा की कश्मीर में वापसी हो गई है। कश्मीरियों के लिए ये एक ऐतिहासिक दिन है।

Desk Team