पूर्व मंत्री बशरत बुखारी ने नेशनल कॉन्फ्रेंस छोड़ी

Summary :

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और पूर्व मंत्री बशरत बुखारी ने शुक्रवार को पार्टी छोड़ दी। पार्टी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला को लिखे पत्र में बुखारी ने पार्टी से अलग होने के अपने फैसले के बारे में सूचित किया।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और पूर्व मंत्री बशरत बुखारी ने शुक्रवार को पार्टी छोड़ दी। पार्टी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला को लिखे पत्र में बुखारी ने पार्टी से अलग होने के अपने फैसले के बारे में सूचित किया। 
बारामूला जिले के संगरमा से पूर्व विधायक ने पत्र में लिखा, ‘‘मैं बहुत सम्मान के साथ खुद को 12 मार्च 2021, शुक्रवार से नेशनल कॉन्फ्रेंस से अलग करता हूं।’’ 
पीडीपी-भाजपा सरकार में मंत्री रहे बुखारी पीडीपी छोड़कर दिसंबर 2018 में नेशनल कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए थे। 
बुखारी ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला को अलग से एक पत्र लिखकर पार्टी में रहने के दौरान मिले स्नेह के लिए शुक्रिया अदा किया। 
उमर अब्दुल्ला ने भी पार्टी से बुखारी के इस्तीफे का जिक्र करते हुए उनके आगे के सियासी सफल के लिए मुबारकवाद दी। 

Shera Rajput