श्रीनगर में CRPF वाहनों पर लगातार चौथा हमला, 4 जवानों सहित 5 घायल

Summary :

श्रीनगर में अब यह तीसरी जगह सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) की गाड़ी पर ग्रेनेड से हमला हुआ। जानकारी के मुताबिक, पहला हमला फतह कदाल इलाके में हुआ

श्रीनगर में अब यह तीसरी जगह सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) की गाड़ी पर ग्रेनेड से हमला हुआ। जानकारी के मुताबिक, पहला हमला फतह कदाल इलाके में हुआ, जहां CRPF के 3 जवानों समेत एक स्थानीय नागरिक के घायल होने की खबर है। जबकि, बादशाह ब्रिज के पास हुए दूसरे ग्रेनेड हमले में एक जवान घायल है। सभी घायलों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीसरा हमला मगरमल बाघ में हुआ ।

न्यूज़ एजेंसी ANI की खबर के मुताबिक, आतंकियों ने करीब 3:30 बजे CRPF की 82 बटालियन की गाड़ी को ग्रेनेड से निशाना बनाया। जिस वक्त हमला हुआ, तब सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स के जवान पेट्रोलिंग के लिए जा रहे थे।

शुक्रवार को कश्मीर में अलग-अलग इलाकों में 5 ग्रेनेड हमले किए गए। इन पांचों हमलों की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली है। इन हमलों में कई जवान और आम नागरिक घायल हुए हैं। इसके पहले नौहट्टा क्षेत्र में शुक्रवार को ही CRPF की गाड़ी की टक्कर से एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया था। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

बता दें कि रमज़ान के पाक महीने के दौरान कश्मीर में शांति के लिए गृह मंत्रालय ने सुरक्षाबलों को सीज़फायर का आदेश दिया है। बावजूद इसके आतंकी लगातार घाटी में हमला कर अशांति फैला रहे हैं।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।

Desk Team