कश्मीर प्रशासन जल्द ही होने वाली जी-20 शिखर सम्मेलन की बैठक के लिए सभी जरूरी इंतजाम कर रहा है। श्रीनगर के उपायुक्त एजाज असद ने कहा कि श्रीनगर में प्रशासन कश्मीर में जी-20 प्रतिनिधि बैठक के सुचारू संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था कर रहा है।बता दें कि यहां बैठक काफी अहम मानी जा रही है। इस जी- 20 की बैठक कई देशों की शामिल होने की बात कही जा रही है।
बैठक को लेकर किए गए खास इंतजाम
उन्होंने श्रीनगर में संवाददाताओं से कहा, यह श्रीनगर के लिए एक बड़ सम्मान है कि जी-20 शिखर सम्मेलन की बैठकों में से एक यहां आयोजित होने जा रहा है। जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करना कश्मीर के लोगों के लिए दुनिया भर में उनके ज्ञात आतिथ्य को दिखाने का सम्मानित अवसर है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में सभी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और समय से पहले पूरी कर ली जाएंगी।
अतिक्रमण अभियान को लेकर बोले उपराज्यपाल
असद ने जम्मू-कश्मीर सरकार के भूमि अतिक्रमण अभियान के बारे में कहा कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्पष्ट कर दिया है कि बेदखली अभियान के दौरान किसी भी गरीब और भूमिहीन को हाथ नहीं लगाया जायेगा। उन्होंने कहा कि अधिकारी उपराज्यपाल के निर्देशों को पूरी तरह से लागू कर रहे हैं कि चल रहे बेदखली अभियान के दौरान कोई भी गरीब भूमिहीन पीड़ित न हो।


Download Android App
Download iOS App



