सरकार ने लद्दाख में सिंधु नदी पर आठ जल विद्युत परियोजनाओं को मंजूरी दी

Summary :

सरकार ने लद्दाख में सिंधु नदी एवं उसकी सहायक नदियों पर कुल 144 मेगावाट की आठ जल विद्युत परियोजनाओं को मंजूरी दी। जल शक्ति मंत्रालय के सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी ।

सरकार ने लद्दाख में सिंधु नदी एवं उसकी सहायक नदियों पर कुल 144 मेगावाट की आठ जल विद्युत परियोजनाओं को मंजूरी दी। जल शक्ति मंत्रालय के सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी । 
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभी लद्दाख में सिंधु नदी पर ऐसी अनेक छोटी परियोजनाएं हैं जिनकी कुल क्षमता 113 मेगावाट है । नयी परियोजनाओं की क्षमता अब तक बनी परियोजनाओं से काफी अधिक होंगी । 
अधिकारी ने बताया कि नयी परियोजनाओं को केंद्रीय जल आयोग और सिंधु आयोग से मंजूरी मिल गई है । 
ये परियोजनाएं लद्दाख के करगिल और लेह जिलों में स्थापित होंगी । भौगोलिक स्थिति के कारण लद्दाख क्षेत्र में बड़ी जल विद्युत परियोजनाएं व्यवहारिक नहीं हैं । 

Shera Rajput