जम्मू कश्मीर में सरकार ने हवाईपट्टी के निर्माण के लिए मांगा सेना का सहयोग

Summary :

NULL

ये मामला जम्मू कश्मीर के खूबसूरत किश्तवाड़ जिले का है जहां आज एक हवाईपट्टी के निर्माण में आ रही बाधाओं को हटाने के लिए राज्य सरकार ने सेना से सहयोग मांगा है।

सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि किश्तवाड़ में प्रस्तावित हवाईपट्टी का दौरा करने के दौरान प्रदेश के मुख्य सचिव बी बी व्यास ने संबंधित सैन्य अधिकारियों के साथ यह मुद्दा उठाया।

व्यास ने मुद्दे में बाधाओं के जल्दी समाधान के लिए सेना से सहयोग मांगा है ताकि बहुप्रतीक्षित हवाईपट्टी को शुरू किया जा सके।

मुख्य सचिव ने कहा कि सरकार की मंशा जल्दी से जल्दी इस हवाई पट्टी को शुरू करने की है ताकि लोगों को सुविधा हो और इलाके में पर्यटकों की संख्या बढ़ सके। जमीनी विकास कायो’ का जायजा लेने के लिए व्यास कल किश्तवाड़ में थे।

लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Desk Team