जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्य पाल मलिक और नेशनल कांफ्रेंस के नेताओं ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर के मद्देनजर रविवार को लोगों को शुभकामनाएं दी। कश्मीरी पंडित इस पर्व को ‘हेरथ’ के रूप में मनाते हैं।
राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि यह त्यौहार ‘‘धर्मपरायणता, श्रद्धा, भाईचारे और सौहार्द्रता’’ का प्रतीक है जो हमारे गौरवशाली सांस्कृतिक लोकाचार के प्रमाण चिह्न हैं।
भारत अपने वीर जवानों के बलिदान पर लेता है चुन-चुन कर हिसाब : मोदी
राज भवन के एक प्रवक्ता ने कहा कि मलिक ने लोगों को ‘महाशिवरात्रि’ और ‘हेरथ’ की शुभकामनाएं दी और राज्य में शांति, प्रगति और समृद्धि की कामना की।
नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने भी इस पावन अवसर की लोगों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि यह पर्व जम्मू कश्मीर के लोगों की मिश्रित संस्कृति की सच्ची भावना के साथ मनाया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



