जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के निशात इलाके में रविवार को अज्ञात आतंकवादियों ने एक हथगोला फेंका, जिसके कारण दो नागरिक घायल हो गये।
पुलिस ने बतया कि कम तीव्रता वाले ग्रेनेड विस्फोट में कुछ नागरिकों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
पुलिस ने ट्वीट कर कहा, ‘‘आतंकवादियों द्वारा निशात क्षेत्र में ग्रेनेड फेंकने की घटना घटित हुई। कम तीव्रता वाले विस्फोट में कुछ नागरिकों को मामूली चोटें आईं, सभी को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। दोषियों को पकड़ने के लिए मामला दर्ज कर लिया गया है। ’’


Download Android App
Download iOS App



