जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में गुरुवार शाम आतंकवादियों ने सुरक्षा बल के एक वाहन पर ग्रेनेड फेंका। हालांकि गनीमत रही कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ।
पुलिस ने कहा कि शोपियां के कीगाम गांव में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के एक वाहन पर ग्रेनेड फेंका।
घटनाक्रम की जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा, ‘ग्रेनेड लक्ष्य से चूक गया और सड़क पर विस्फोट हो गया। किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है।’
इस बीच, तलाशी के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।


Download Android App
Download iOS App



