कश्मीर और लद्दाख में रविवार यानी आज सुबह से ही मध्यम से भारी बर्फबारी हो रही है, वहीं जम्मू संभाग को बारिश ने तरबतर कर दिया है। मौसम कार्यालय ने रविवार और सोमवार को घाटी के विभिन्न क्षेत्रों के कुछ स्थानों पर भारी बर्फबारी होने अनुमान लगाया है। बर्फबारी के कारण राजमार्ग के जवाहर सुरंग क्षेत्र में बर्फ जम गई है, जिससे श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर यातायात रोक दिया गया है।

हालांकि रात में आसमान में बादल छाए रहने से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ। इस दौरान श्रीनगर में माइनस 1.5 डिग्री, पहलगाम में भी माइनस 1.5 और गुलमर्ग में माइनस 5.0 न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था।

लद्दाख के लेह शहर में रात का न्यूनतम तापमान माइनस 12.7, कारगिल में माइनस 16.6 और द्रास में माइनस 22.4 रहा।जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 11.7, कटरा में 9.5 डिग्री , बटोटे में 1.5, बेनिहाल में 0.5 और भद्रवाह में 0.6 डिग्री रहा। बता दें कि दोनों केन्द्र शासित प्रदेशों में 40 दिनों तक चलने वाली भीषण ठंड की अवधि ‘चिल्लई कलां’ 31 जनवरी को खत्म होगी।


Download Android App
Download iOS App



