पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष एवं जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने मौजूदा समय में राज्य की विकट परिस्थितियों को उजागर करते हुए रविवार को कहा कि युवाओं के लिए राज्य को अंधकार की स्थिति से निकालना और अपनी पहचान के अग्रदूत के तौर पर खड़ा करने की जरूरत हैं।
पीडीपी के प्रवक्ता ने बताया कि पार्टी की युवा इकाई ने श्रीनगर में सुश्री मुफ्ती के साथ बैठक का आयोजन किया था और इस दौरान राज्य में युवाओं के सशक्तिकरण की रणनीति पर चर्चा हुई । महबूबा मुफ्ती ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा,’हमारी पार्टी राज्य के आर्थिक और राजनीतिक सशक्तिकरण विशेषकर युवाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। आज, हम कश्मीर घाटी के सभी निर्वाचन क्षेत्रों के युवाओं से सुझाव मांगने के लिए मुलाकात कर रहे हैं।’
उन्होंने कहा कि कश्मीर पर सकारात्मक धारणा बनाने के लिए जिला स्तर पर यूथ पीडीपी मीडिया सेल तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं से दूरदराज के इलाकों में हाशिए पर गए लोगों और युवाओं तक पहुंचने के लिए दोगुना प्रयास करने की अपील की। मुफ्ती ने कहा, ‘नई पीढ़ी के युवाओं के साथ हमारी बातचीत शुरू होनी चाहिए। सुलह संवाद जो पीडीपी की बुनियाद की मुख्य वजह है के बारे में उन्हें स्पष्ट रूप से समझाया जाना चाहिए।’


Download Android App
Download iOS App



