जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले से आतंकी हमले की खबर आ रही है खबरों के अनुसार , ये मामला जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में शुक्रवार को हुए आईईडी धमाके में दो जवानों के शहीद हो गए है।
अधिकारियों ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने कहा, संदिग्ध आतंकवादियों ने राजौरी जिले के लाम सेक्टर में सीमा पर गश्त कर रहे सैनिकों को निशाना बनाकर नियंत्रण रेखा से लगे मार्ग में आईईडी लगा रखा था।
उन्होंने कहा कि धमाके में एक जेसीओ समेत दो जवान शहीद हो गए।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना की ओर से होने वाले आईईडी धमाकों और हमलों को लेकर सैनिकों को अलर्ट कर दिया गया है।
इसके अलावा शुक्रवार को आतंकियों ने श्रीनगर के लाल चौक में पलाडियम सिनेमा के नजदीक CRPF (132 Bn) बंकर पर ग्रेनेड से हमला कर दिया. इस वारदात को अंजाम देने वाले आतंकियों की पहचान की जा रही है. फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.


Download Android App
Download iOS App




