वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) के बढ़ते मामलों के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर में सोमवार से सभी विद्यालय बंद रहेंगे। वहीं सामाजिक तथा पारंपरिक कार्यक्रमों में लोगों की उपस्थिति को 200 तक सीमित किया जाएगा और इस दौरान मानक संचालन प्रक्रिया (एसपीओ) का पालन करना होगा।
केंद्र शासित प्रदेश के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को बताया कि पहली कक्षा से नौवीं कक्षा तक सभी विद्यालयों को दो सप्ताह के लिए तथा 10वीं, 11वीं तथा 12वीं कक्षा के विद्यालों को एक सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सामाजिक तथा पारंपरिक कार्यक्रमों में लोगों की उपस्थिति को 200 तक सीमित किया जाएगा और इस दौरान मानक संचालन प्रक्रिया (एसपीओ) का पालन करना होगा।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में इस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं तथा काफी संख्या में युवाओं के संक्रमित हो रहे हैं। इसको देखते हुए पहली कक्षा से नौवीं वर्ग तक के सभी विद्यालय सभी सोमवार से 18 अप्रैल तक बंद रहेंगे। वहीं 10वीं, 11वीं तथा 12वीं कक्षा के विद्यालय 11 अप्रैल तक बंद रहेंगे।


Download Android App
Download iOS App



