आईपीएस अधिकारी बसंत रथ का इस्तीफा, राजनीति में उतरने का लिया फैसला

Summary :

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी बसंत कुमार रथ ने रविवार को राजनीति में शामिल होने के लिए जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी बसंत कुमार रथ ने रविवार को राजनीति में शामिल होने के लिए जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया।
ट्वीटर पर शेयर किया त्याग पत्र 
पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) के पद पर आसीन श्री रथ ने केंद, शासित प्रदेश के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और कमांडेंट जनरल एचजी/सीडी तथा एसडीआरएफ को पत्र लिखकर अपने इस्तीफे की जानकारी दी। उन्होंने त्याग पत्र अपने ट्वीटर पर भी अपलोड किया।
अपने व्यवहार के कारण विवादों के केंद्र में रहे आईपीएस बसंत रथ 
श्री रथ ने पत्र में कहा, ‘‘मैं राजनीति में शामिल होने के लिए भारतीय पुलिस सेवा से इस्तीफा देना चाहता हूं। कृपया इस इस्तीफे/स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए मेरा अनुरोध स्वीकार कर इस पर उचित कार्रवाई करें। मैं इसके लिए आपका आभारी रहूंगा।’’ श्री रथ अपने कथित आचरण को लेकर विवादों में रहे है और करीब दो वर्ष पहले उन्हें निलंबित कर दिया गया था। उन्होंने कश्मीर में एक शीर्ष यातायात पुलिस प्रमुख के रूप में सेवा की और सामान्य तौर पर लोगों को अपनी कार्यशैली से बहुत प्रभावित किया।
कश्मीरियों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं बसंत रथ 
उनके कार्यकाल में श्रीनगर की सड़कों पर यातायात प्रबंधन सुचारू रहा। उन्होंने आईजी ट्रैफिक के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान कश्मीरियों के बीच भी लोकप्रियता हासिल की।
 

Desk Team