J&K : अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में 3 सैनिक घायल - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

J&K : अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में 3 सैनिक घायल

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच शुक्रवार को हुई मुठभेड़ में तीन सैनिक और एक आम नागरिक घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच शुक्रवार को हुई मुठभेड़ में तीन सैनिक और एक आम नागरिक घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने ट्वीट किया, “अनंतनाग के ऋषिपुरा में मुठभेड़ शुरू हुई। पुलिस और सुरक्षा बल मुकाबला कर रहे हैं। आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।”
तीन घंटे बाद अधिकारी ने ताजा जानकारी देते हुए ट्वीट किया, ”शुरुआती गोलीबारी में तीन सैनिक और एक आम नागरिक घायल हो गया। सभी घायलों को उपचार के लिये तत्काल विमान के जरिये श्रीनगर के 92 बेस अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। ”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + 11 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।