जम्मू & कश्मीर में झेलम और चेनाब जैसी चार बड़ी नदियों को केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किया है। इससे अंतर्देशीय नौवहन को गति मिलेगी और जल परिवहन तथा पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। राज्य सरकार ने यह बात कही।
राज्य के लोक स्वास्थ्य इंजीनियर, सिंचाई तथा बाढ़ नियंत्रण मंत्री शाम लाल चौधरी ने कहा, ‘‘केंद्र सरकार ने चार नदियों…चेनाब, सिंधु, झेलम और रावी…को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किया है। इसे चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जाएगा।’’
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अंतर्देशीय नौवहन तथा इन जलमार्गों पर टर्मिनल के निर्माण को लेकर भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) की व्यवहार्यता-सह-विस्तृत परियोजना रिपोर्ट का परीक्षण कर रही है।
मंत्री ने कहा, ‘‘इन राष्ट्रीय जलमार्गों के विकास से अंतर्देशीय जल परिवहन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही पर्यटन संभावना का पूर्ण रूप से उपयोग हो सकेगा और इन क्षेत्रों के लोगों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति सुधरेगी।’’
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



