जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में सोमवार को पारा चढ़ने के साथ तेज धूप भी निकल आई। इसके साथ ही लोगों के चेहरे भी खिल गए। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि दिन और रात का तापमान बेहतर होने के साथ-साथ अगले 6 से 7 दिनों तक मौसम भी अच्छा रहने की संभावना है। मौसम में आई इस तब्दीली को लेकर कश्मीर घाटी के निवासियों को लगता है कि इस साल वसंत का आगमन अपेक्षाकृत जल्दी हो सकता है।
इस दौरान श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 0.3, पहलगाम में माइनस 4.3 और गुलमर्ग में माइनस 3 डिग्री रहा। वहीं लद्दाख के लेह शहर में रात का न्यूनतम तापमान माइनस 10.3, कारगिल में माइनस 11.4 और द्रास में माइनस 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू शहर न्यूनतम तापमान 10.4, कटरा में 10.0, बटोटे में 5.2, बनिहाल में 4.0 और भद्रवाह में 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Download Android App
Download iOS App



