जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सेना ने शनिवार को घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए एक आतंकवादी को मार गिराया। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
प्रवक्ता ने कहा कि सेना के सतर्क गश्ती दल ने नौशेरा के लाम सेक्टर में सीमा पार करने की कोशिश करते एक आतंकवादी को देखा और उसे चुनौती दी।
उन्होंने कहा कि आतंकवादी ने सैनिकों पर गोलीबारी शुरू कर दी और जवाबी कार्रवाई के दौरान वह मारा गया। उन्होंने कहा कि आतंकवादी के शव को बरामद कर लिया गया है।
अधिकारियों ने कहा कि मौके पर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी भेजे गए हैं और घुसपैठ रोधी अभियान जारी है।


Download Android App
Download iOS App



