J&K: पुलवामा में टला बड़ा हादसा, आतंकवादी तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने आतंकी सहयोगी को पकड़ा

Summary :

जम्मू कश्मीर पुलिस ने एक बड़ी घटना को घटित होने से टाला पुलवामा में एक पुलिस ने एक आंतकी सहयोगी को पकड़ा जिसके पास से लगभग 5 से 6 लगभग किलोग्राम वजन का एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस मिला।

जम्मू कश्मीर पुलिस ने एक बड़ी घटना को घटित होने से टाला पुलवामा में एक पुलिस ने एक आंतकी सहयोगी को पकड़ा जिसके पास से लगभग 5 से 6 लगभग किलोग्राम वजन का एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस मिला।  
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का नाम अहमद वानी 
पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार आतंकी सहयोगी की पहचान पुलवामा के अरिगम निवासी इश्फाक अहमद वानी के रूप में हुई है।पुलिस ने मामले में मामला दर्ज कर लिया है।कश्मीर जोन पुलिस ने रविवार दोपहर ट्वीट किया,

 “पुलवामा पुलिस ने एक #आतंकवादी सहयोगी इशफाक अहमद वानी निवासी अरिगम #पुलवामा को गिरफ्तार करके और उसके खुलासे पर एक #आईईडी (लगभग 5-6 किलोग्राम) बरामद करके एक बड़ी त्रासदी को टाल दिया।”
मामले की आगे की जांच चल रही है।
आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी
इससे पहले जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों को पकड़ने के लिए शुक्रवार को शुरू हुआ व्यापक तलाशी अभियान रविवार को भी जारी रहा।अधिकारियों ने कहा, “राजौरी के कंडी इलाके में आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है। 5 मई को जम्मू-कश्मीर के राजौरी के कंडी इलाके में आतंकवाद विरोधी अभियान में कुल पांच सैनिकों की जान चली गई।जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के साथ भारतीय सेना के आतंकवाद विरोधी ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के दौरान पांच जवान शहीद हो गए थे। 

Desk Team