जम्मू कश्मीर में शुरू से ही आतकंवाद पनपता रहा है । भारतीए सैनिक आतंकियों घटना को कम करने के लिए पूरी समय सचैत रहती है। सुरनकोट तहसील के दूर दराज क्षेत्र में सोमवार सुरक्षा बलों ने आतंकी ठिकाने को पूरी तरह से मिटा दिया गया और वहां पर भारी मात्रा में हथियार और असलहा बरामद कर लिये गए है।
सुरक्षाबलों ने बरामद किए इतना असला बारूद
मिली जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों ने एसओजी, 16 आरआर और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक पिस्तल औऱ एक पिस्टल मैगजीन खाली, चार यीबीजीएल ग्रेनेड के साथ-साथ एक हैंड ग्रेनेड और 36 नंबर , चीन के द्वारा बनाई गई तीन हैंड ग्रेरनेड , एक राइफल की 52 गोलियां, सोलह आईईडी बैट्री और एक बड़ी बैट्री औऱ एक कॉबैट बैग भी मुख्य रूप से शामिल है।

कई साल पुराने आतंकी ठिकाने पर छापेमारी
सुरक्षाबलों को जब इस बात की सूचना मिली थी तबी से सर्च ऑपरेशन व्यापक तौर से शुरू कर दिया गया था जिसमें की सिमलूवाली जंगल में एक पुराना आंतकी की ठिकाना मिला और सुरक्षा बल सचेत हो गए थे. जैसे ही सुरक्षा बलो की टीम आगे बढ़ी और ठिकाने को अपने कब्जे में लिया तो कई तरह के अवैध हथियार बरामद किए गए। इस के मुताबिक आंतकी कोई बड़ी साजिश करने की फिराक में थे।


Download Android App
Download iOS App



