J-K News: जम्मू कश्मीर में आतंकी घटना, सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, 4 मारे गए

Summary :

जम्मू-कश्मीर के जम्मू जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में ट्रक सवार चार आतंकवादी मारे गए।अतिरिक्त डीजीपी (जम्मू जोन) मुकेश सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि जम्मू जिले के सिधरा इलाके में आतंकवादी मारे गए।

जम्मू कश्मीर में आतंकी घटना को लेकर एक मामसा सामने आया है। यह मामला जम्मू जिले में बुधवार को सामने आया है जिसमें सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में ट्रक सवार में चार आतंकवादी मारे गए। 
सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच भारी मुठभेड़
सुरक्षा बलों ने सिधरा इलाके में जम्मू से श्रीनगर जा रहे एक ट्रक की संदिग्ध गतिविधि देखी। ट्रक को रोक दिया गया और ट्रक का चालक शौच के लिए जाने के बाद भाग निकला।
जम्मू के सिदडा में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया |  Udaipur Kiran
उन्होंने आगे बताया, ट्रक के अंदर मौजूद आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जो अब समाप्त हो गई है। आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी के दौरान ट्रक में आग लग गई। उन्होंने कहा, आतंकवादियों के चार शव बरामद किए गए हैं। सात एके-47 राइफल, एक एम4 राइफल, तीन पिस्टल और अन्य गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। एडीजीपी ने कहा, ट्रक मालिक की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

Desk Team