J&K : शोपियां जिले में जारी मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर, जारी है सेना का ऑपरेशन

Summary :

शोपियां जिले के नदीगाम इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में जवानों ने एक अज्ञात आतंकवादी को ढेर कर दिया है

केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के नदीगाम इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में जवानों ने एक अज्ञात आतंकवादी को ढेर कर दिया है। इस मुठभेड़ की पूरी जानकारी मिलना अभी बाकि है 
सेना और पुलिस ने इलाके को घेरा 
आज शोपियां के नदीगाम इलाके में मुठभेड़ शुरू हुई थी। पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने विशेष जानकारी के आधार पर आतंकवादियों की मौजूदगी वाले इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया।
आतंकवादियों ने शुरू की गोलीबारी 
अधिकारियों ने बताया कि,  जैसे ही सुरक्षा बल आतंकवादियों की छिपी हुई जगह पर पहुंचे, तभी उन्होंने बचाव में गोलीबारी की। इसी के साथ दोनों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। 

Desk Team