ये पूरा मामला जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में बटमालू इलाके का है जहां श्रीनगर पुलिस ने यहां प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन अल-बद्र से जुड़े एक हाइब्रिड आतंकवादी को गिरफ्तार किया है।
हथियार के साथ भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद
शनिवार को अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादी के कब्जे से हथियार और गोला-बारूद के साथ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है।
आतंकवादी संगठन अल-बद्र हाइब्रिड आतंकवादी गिरफ्तार
पुलिस ने कहा कि विशिष्ट खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए श्रीनगर पुलिस की एक छोटी टीम ने बटामालू इलाके से प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन अल-बद्र से जुड़े एक हाइब्रिड आतंकवादी को गिरफ्तार किया।
हाइब्रिड आतंकवादी की पहचान राजपोरा पुलवामा निवासी अरफात यूसुफ के रूप में हुई
पुलिस के मुताबिक , हाइब्रिड आतंकवादी की पहचान राजपोरा पुलवामा निवासी मोहम्मद यूसुफ खान के बेटे अरफात यूसुफ के रूप में हुई है। वही ,उसके कब्जे से एक पिस्तौल, 20 जिंदा राउंड, दो मैगजीन सहित हथियार और गोला-बारूद के साथ आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।”
यूसुफ आतंकी गतिविधियों में भी रहा था शामिल
साथ ही प्रारंभिक जांच से ये पता चला है कि वह दक्षिण कश्मीर रेंज में आतंकी गतिविधियों में भी शामिल रहा है और ये अपने नापाक मंसूबों के साथ श्रीनगर आया था। हालांकि किसी भी आतंकी हमले को अंजाम देने से पहले उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
आतंकवादी अरफात यूसुफ खिलाफ पहले से ही कई आतंकी अपराध के मामले दर्ज
पुलिस ने आगे बताया कि वह सुरक्षा बलों पर 2 बार ग्रेनेड फेंकने में भी शामिल था। उसे पहली बार उसने राजपोरा में सीआरपीएफ वाहन पर और दूसरी बार राजपोरा पुलवामा के हवाल में सीआरपीएफ/आरआर कैंप पर ग्रेनेड फेंका था।
पुलिस ने बताया कि ग्रेनेड फेंकने के अलावा वह 26 मार्च 2023 और 10 मार्च 2023 को लोन वुल्फ योद्धा के पोस्टर चिपकाने में शामिल था। इसके खिलाफ पहले से ही कई आतंकी अपराध के मामले दर्ज हैं।”


Download Android App
Download iOS App



