J-K : पुंछ सेक्टर में सुरक्षाबलों ने आतंकी ठिकाने पर की छापेमारी, हथियार-गोलाबारूद बरामद

Summary :

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षाबलों ने गुरुवार को आतंकवादियों का एक ठिकाना ध्वस्त कर हथियारों का जखीरा बरामद किया।

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षाबलों ने गुरुवार को आतंकवादियों का एक ठिकाना ध्वस्त कर हथियारों का जखीरा बरामद किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रमेश अंगराल ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 39 राष्ट्रीय राइफल के जवानों के साथ मिलकर पुंछ जिले के कुनाईयन क्षेत्र में आतंकवादियों के एक ठिकाने का पता लगाया और उसे ध्वस्त कर दिया। 
सुरक्षाबलों ने मौके से भारी संख्या में हथियार एवं बड़ मात्रा में विस्फोटक बरामद किये। 
श्री अंगराल ने कहा,‘‘ पुंछ के पुलिस उपाधीक्षक मनीष शर्मा के नेतृत्व में सुरक्षाबलों ने विशेष ऑपरेशन अभियान चलाया।
इस दौरान एके 74 राइफल, चीन की पिस्तौल तथा पिस्तौल मैगजीन समेत हथियारों का जखीरा बरामद किया गया।’’ 
इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कानून सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

Shera Rajput