J&K : शोपियां में सेना के गश्ती दल पर आतंकी हमला

Summary :

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में रविवार को आतंकवादियों ने सेना के एक गश्ती दल पर हमला किया। पुलिस ने बताया कि दक्षिण कश्मीर जिले के पोटेरवाल गांव

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में रविवार को आतंकवादियों ने सेना के एक गश्ती दल पर हमला किया। पुलिस ने बताया कि दक्षिण कश्मीर जिले के पोटेरवाल गांव में आतंकियों ने सेना के गश्ती दल पर गोलियां चलायीं।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि सेना ने हमले का जवाब दिया जिसके बाद आतंकवादी वहां से भाग गए। उन्होंने बताया कि घटना में किसी के मारे जाने की खबर नहीं है।

जम्मू कश्मीर : कुलगाम जिले में बंदूकधारी ने व्यक्ति को किया अगवा 

जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक घर के मालिक को अगवा कर लिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

गौरतलब है कि यहां कुछ दिन पहले सुरक्षा बलों के साथ एक मुठभेड़ के दौरान तीन आतंकवादी मारे गये थे और एक विस्फोट में सात असैन्य नागरिकों की मौत हो गई थी।

उन्होंने बताया कि दक्षिण कश्मीर में स्थित कुलगाम जिले के लारू गांव के एक निवासी शीराज अहमद भट को शनिवार शाम में अगवा कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि उन्होंने अगवा किये गये घर के मालिक का पता लगाने के लिए एक तलाशी अभियान शुरू किया है।

Desk Team