J&K : सोपोर इलाके में आतंकवादी हमले में SPO समेत 2 लोगों की मौत

Summary :

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर इलाके में आतंकवादी हमले में बुधवार को एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) सहित दो लोगों की मौत हो गई।

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर इलाके में आतंकवादी हमले में बुधवार को एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) सहित दो लोगों की मौत हो गई। 
अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने आज शाम सोपोर क्षेत्र के वारपोरा में पुलिस दल पर गोलीबारी की जिसमें एसपीओ वजाहत अहमद, शौकत खांडे और एक आम नागरिक घायल हो गए। 
उन्होंने कहा कि घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया जहां वजाहत और नागरिक उमर सुभान वागे को मृत घोषित कर दिया गया। 
अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी है। 

Shera Rajput