चिनाब घाटी की पहाड़ियों में बेमौसम बारिश , ओलावृष्टि और बर्फबारी से ठंड बढ़ गयी है । साथ ही, क्षेत्र में फलों की अच्छी पैदावार होने की संभावना कम हो गयी है।
अधिकारियों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि के बाद आज चिनाब घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बेमौसम बर्फबारी हुई।
उन्होंने बताया कि पहाड़ में बर्फबारी और ओलावृष्टि के साथ लगातार बारिश की वजह से क्षेत्र में फलों की अच्छी पैदावार होने की संभावना घट गयी है। कैलाश पर्वत क्षेत्र , आशापति हिमनद , पाद्री गली , भाल पाद्री , छतरगल , भदरवाह के इर्द – गिर्द तथा डोडा में ब्रेडबाल , भलीसा के नरगाडी , लालूपानी , पटयाला , तलाई में आज सुबह से बर्फबारी हुई ।
जाई , गुलडंडा , भदरवाह शहर , कोटा खडांगल , लाडू कंसार , ढढकई , किलरू में बारिश और हल्की से भारी ओलावृष्टि हुई ।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



