जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने गुरुवार को सभी सरकारी कर्मचारियों को तुरंत काम पर लौटने को कहा है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
जम्मू-कश्मीर से संबंधित अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त करने के मद्देनजर पिछले तीन दिनों में घाटी में अभूतपूर्व सुरक्षा और कई प्रतिबंधों के बीच यह आदेश आया है।
जम्मू और कश्मीर के मुख्य सचिव द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, सभी सरकारी कर्मचारी जो खंडीय व जिला स्तर पर एवं नागरिक सचिवालय, श्रीनगर में काम कर रहे हैं, उन्हें तत्काल प्रभाव से अपने काम पर वापस आने की सूचना देनी होगी। आदेश में कहा गया है कि प्रशासन ने कर्मचारियों को सुचारू और सुरक्षित कार्य वातावरण प्रदान करने के लिए आवश्यक व्यवस्था की है।
प्रवक्ता ने बताया कि किसी भी सहायता के लिए, कर्मचारी 2571616, 2571912 और 2520542 में उपायुक्त और क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



