केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने सामरिक रूप से महत्वपूर्ण भदरवाह-बशोली-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बने ‘पुनेजा पुल’ का बुधवार को ई-उद्घाटन किया। उन्होंने उधमपुर जिले में 10 मीटर लंबे ‘देविका पुल’ का भी उद्घाटन किया।
सिंह ने कहा कि पुल का निर्माण पूरा होने से क्षेत्र में विकास का नया आयाम खुलेगा। अधिकारी ने बताया कि भदरवाह शहर से करीब 10 किलोमीटर दूर राजमार्ग के समीप पुनेजा झरने पर 50 मीटर लंबे इस पुनेजा पुल का निर्माण 36 महीने में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की 114वीं आरसीसी ने की है और इसमें करीब 409.25 लाख रुपये का खर्च आया है।
कोरोना का कहर जारी, ममता सरकार ने लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ाया
उनका कहना है कि पुल का निर्माण पूरा होने के बाद सड़क के चौड़ीकरण का काम तेज गति से हो सकेगा और इसी सड़क पर बनने प्रस्तावित चाट्टागाला सुरंग के निर्माण में उपयोग की जाने वाली भारी मशीनें भी वहां तक पहुंच सकेंगी।
प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री सिंह ने पुल का उद्घाटन करने के बाद दिल्ली से ही वीडियो कांफ्रेंस के जरिए लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नए संपर्क मार्ग और ढांचागत परियोजनाओं से डोडा विकास का नया केन्द्र बनेगा।
उन्होंने कहा कि 10 मीटर लंबे देविका पुल के उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र के लोगों की 70 साल पुरानी मांग पूरी हुई है और अब यहां यातायात/परिवहन आसान होगा। कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, देविका पुल से ना सिर्फ सामान्य बल्कि सैन्य आवागमन को भी लाभ होगा।


Download Android App
Download iOS App



