बिहार में बुधवार को कोविड-19 के 206 नये मामले आने से संक्रमित लोगों की संख्या 8180 हो गयी है। राज्य में संक्रमण से 55 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस संक्रमण के 206 नये मामले प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में बुधवार को संक्रमित लोगों की संख्या 8180 हो गयी।
मोदी कैबिनेट ने 50 हजार रुपए तक मुद्रा लोन लेने वालों को दी बड़ी राहत, ब्याज में मिली छूट
दरभंगा एवं सारण में पांच-पांच, बेगूसराय एवं पटना में चार-चार लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी संक्रमण से मौत हुई है।संक्रमण के सबसे ज्यादा पटना में 485, मधुबनी में 394, भागलपुर में 377 मामले आए हैं। बिहार में अबतक 1,75,103 नमूनों की जांच की जा चुकी है और 6106 मरीज ठीक हुए हैं।


Download Android App
Download iOS App



