जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और तीन पूर्व विधायकों को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में 24 घंटे के भीतर सरकारी आवास खाली करने को कहा गया है। अधिकारियों ने कहा कि महबूबा मुफ्ती और तीन पूर्व विधायकों को अनंतनाग जिले में खानबल हाउसिंग कॉलोनी में उनके कब्जे वाले सरकारी क्वार्टर को खाली करने के लिए कार्यकारी मजिस्ट्रेट द्वारा नोटिस दिया गया है।
नेताओं को 2014 में क्वार्टर आवंटित किए गए थे
जिन तीन पूर्व विधायकों को क्वार्टर खाली करने के लिए कहा गया है, उनमें मुहम्मद अल्ताफ वानी, अब्दुल मजीद भट और अब्दुल रहीम राठेर शामिल हैं। नेताओं को 2014 में क्वार्टर आवंटित किए गए थे।


Download Android App
Download iOS App



