राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के महानिदेशक (डीजी) योगेश चंदर मोदी ने बुधवार को आतंकवादियों के साथ गिरफ्तार किए गए पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) दविंदर सिंह के मामले की जम्मू में समीक्षा की। वह मंगलवार को जम्मू पहुंचे थे।
दविंदर सिंह को इसी महीने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार में हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादियों के साथ गिरफ्तार किया गया था। मामले की जांच पहले जम्मू एवं कश्मीर पुलिस ने की थी, और बाद में उसे एनआईए के सुपुर्द कर दिया गया था।
निर्भया केस : सुप्रीम कोर्ट ने दोषी मुकेश कुमार की दया याचिका की ख़ारिज
सूत्रों के अनुसार, मामले में अब तक गिरफ्तार हुए चार अन्य लोगों से एनआईए जम्मू में पूछताछ कर रही है। एनआईए ने सिंह की दो सप्ताह की रिमांड ली है। शुरुआत में एनआईए आगे की पूछताछ के लिए उसे दिल्ली ले जाना चाहती थी। सूत्रों के अनुसार, दिल्ली और जम्मू की एनआईए की टीमें उससे फिलहाल जम्मू में पूछताछ कर रही हैं।
एनआईए के डीजी ने मंगलवार को यहां राजभवन में जम्मू एवं कश्मीर के उप राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू से मुलाकात की और केंद्र शासित प्रदेश की आंतरिक सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। उप राज्यपाल ने जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उन्हें सभी मोर्चो पर कड़ी निगरानी रखने की सलाह दी।


Download Android App
Download iOS App



