Jammu-Kashmir: Udhampur में दो संदिग्ध देखे जाने पर सुरक्षा बलों ने शुरू किया तलाशी अभियान

Summary :

Udhampur में संदिग्धों की खोज में जुटे सुरक्षा बल

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में दो संदिग्ध देखे जाने के बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया है। डीआईजी रईस मोहम्मद भट ने बताया कि यह इलाका उझ नदी के पास है और पुलिस शांति बनाए हुए है। स्थानीय लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की अपील की गई है।

जम्मू-कश्मीर में लगातार आंतकवादियों के छुपे होने की खुफिया जानकारी प्राप्त हो रही है। इसी जानकारी के आधार पर आतंवादियों को मौत के घाट उतारने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अब जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में दो संदिग्धों को देखे जाने के बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया है। उधमपुर-रियासी रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रईस मोहम्मद भट ने को बताया कि कल शाम, हमें सूचना मिली कि दो संदिग्ध देखे गए हैं, जिसके बाद सुरक्षा बल ने तलाशी अभियान शुरू किया। यह इलाका उझ नदी के पास कठुआ और उधमपुर सीमा पर आता है। पुलिसकर्मी इलाके में शांति बनाए हुए हैं।

DIG का बयान

डीआईजी ने कहा कि हम शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं। हम लोगों से अपील करते हैं कि वे किसी भी तरह की जानकारी की तुरंत रिपोर्ट करें। बता दें कि इससे पहले 1 अप्रैल को, सुरक्षा बलों ने एक दिन पहले कठुआ के पंजतीर्थी इलाके में आतंकवादियों के साथ गोलीबारी के बाद तलाशी और घेराबंदी अभियान तेज कर दिया था। भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के संयुक्त अभियान में खुफिया सूचनाओं के आधार पर कठुआ के पंजतीर्थी इलाके में कई निगरानी और घात लगाए गए थे।

पुलिस कर्मी शहीद

इससे पहले, कठुआ क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी अभियान  के दौरान, ऑपरेशन में जम्मू-कश्मीर के चार पुलिस कर्मी शहीद हो गए थे। जबकि दो आतंकवादियों को मार गिराया गया था। सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ स्थल से युद्ध जैसे सामान बरामद किए। ऑपरेशन 23 मार्च को शुरू हुआ, जब स्थानीय लोगों ने सान्याल में संदिग्ध पाकिस्तानी घुसपैठियों को देखे जाने की सूचना दी।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।