जम्मू-कश्मीर में डीडीसी चुनाव होने में जब बमुश्किल 48 घंटे बाकी रह गए हैं, तब इस केंद्र शासित प्रदेश की राजधानी के बाहरी इलाके में आतंकवादियों ने दिनदहाड़े हमला कर भारतीय सेना के 2 जवानों की जान ले ली। आतंकवादियों ने गुरुवार को श्रीनगर-बारामुला राजमार्ग पर शारियाबाद में एक गश्ती दल पर हमला किया।
सूत्रों के अनुसार, आतंकवादियों ने गश्ती दल पर घात लगाकर हमला किया और उन पर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिससे 2 सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्होंने बाद में दम तोड़ दिया।
इंडियन आर्मी रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) पर यह हमला मुंबई 26/11 हमले की 12वीं बरसी पर किया गया। जम्मू और कश्मीर पुलिस एसओजी और सीआरपीएफ वैली क्यूएटी ने इलाके की घेराबंदी कर ली है और हमलावरों को पकड़ने के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
यह हमला जम्मू और कश्मीर में जिला विकास परिषद (डीडीसी) के चुनावों से ठीक एक दिन पहले किया गया है। सुरक्षा बलों को इनपुट मिले हैं कि आतंकवादी डीडीसी चुनाव में रुकावट डालने के लिए हमलों की साजिश रच रहे हैं। इन्हीं टिप पर काम करते हुए 19 नवंबर को जम्मू में नगरोटा के पास मुठभेड़ में ट्रक में यात्रा कर रहे जैश के 4 आतंकवादियों को मार दिया गया था। इन आतंकवादियों ने सांबा सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा से भारत में घुसपैठ की थी।


Download Android App
Download iOS App



