विलय संबंधी शर्तों को यदि बदला गया तो जम्मू-कश्मीर के भारत के साथ संबंध समाप्त हो जायेंगे : महबूबा

Summary :

NULL

श्रीनगर : पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को कहा कि यदि जम्मू कश्मीर के भारत में विलय के लिए नियमों और शर्तों में बदलाव किया गया तो राज्य के इस देश के साथ संबंध समाप्त हो जायेंगे। अनंतनाग लोकसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद महबूबा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर की ओर से राष्ट्र के लिये 2020 की समय सीमा होगी।

Mehbooba Mufti

यदि जम्मू कश्मीर के भारत में विलय के समय तय किये गये नियमों और शर्तों को हटाया गया तो हमारे संबंध देश के साथ समाप्त हो जायेंगे।’’ पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के उस दावे पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रही थीं जिसमें उन्होंने कहा था कि अनुच्छेद 35ए को 2020 तक निरस्त कर दिया जायेगा।

महबूबा मुफ्ती

कांग्रेस के घोषणापत्र पर महबूबा ने कहा कि यह शब्द दर शब्द उस एजेंडा आफ एलायंस की तरह ही है जिस पर 2015 में जम्मू कश्मीर में सरकार के गठन के समय उनके पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद और भाजपा के बीच सहमति बनी थी।

Desk Team