देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से अबतक 10 लोगो की मौत हो गयी है। और वही संक्रमित मरीजों की संख्या 569 हो गयी है। जबकि 46 लोग ठीक हुए है। वही जम्मू-कमीर से एक अच्छी खबर सामने आई है। जहा कोविड-19 से संक्रमित तीन में से दो मरीज पूरी तरह से ठीक हो गए हैं।
पूरे विश्व में कोरोना वायरस का कहर जारी, अब तक 422,829 लोग संक्रमित, 18,907 मौतें
यह जानकारी जिला मजिस्ट्रेट सुषमा चौहान ने दी है। सुषमा चौहान ने कहा, दोनों का टेस्ट नेगेटिव आया है। यह सफलता मिलने पर जिला मजिस्ट्रेट ने डॉक्टरों और सहायकों की कड़ी मेहनत की सराहना की है।
केंद्र शासित प्रदेश के कुल पांच पॉजिटिव मामलों में से चार मरीजों का इलाज श्रीनगर में और एक का इलाज जम्मू शहर में हो रहा है। सऊदी अरब से श्रीनगर अपने घर आई महिला का टेस्ट पॉजिटिव आया था, लेकिन अब वह भी पूरी तरह से स्वस्थ हो गई है।


Download Android App
Download iOS App



