अमरनाथ गुफा में दर्शन के लिये आज 782 श्रद्धालुओं का एक नया जत्था रवाना हुआ। साठ दिवसीय यात्रा की शुरुआत 28 जून से अनंतनाग जिले के पहलगाम और गंदेरबल जिले के बालटाल के रास्ते शुरू हुई थी।
3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस पवित्र गुफा में कल तक कुल 2.49 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किया। पिछले सप्ताह यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में जबरदस्त गिरावट आयी थी।
NGT का श्राइन बोर्ड को आदेश : अमरनाथ में नहीं लगा पाएंगे भोले नाथ के जयकारे ,घंटा बजाने पर भी बैन
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 26 वाहनों में श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ और दिन के आखिर तक इन सभी के पहलगाम के नुनवां और बालटाल आधार शिविर पहुंचने की संभावना है।
गौरतलब है कि इस साल के लिए 60 दिवसीय वार्षिक यात्रा 28 जून को शुरू हुई थी जो 26 अगस्त को ‘रक्षा बंधन’ के त्योहार पर संपन्न होगी। कल शाम तक 2,36,157 श्रद्धालु गुफा के दर्शन कर चुके थे।


Download Android App
Download iOS App



