Jammu & Kashmir: आज श्रीनगर से एक बड़ा हादसा सामने आया है। दरअसल श्रीनगर की झेलम नदी में यात्रियों से भरीनाव पलट गई। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई जबकि तीन बचाए गए हैं जिनका उपचार चल रहा है। यह हादसा श्रीनगर के गंडाबल-बटवारा इलाके में हुआ है। नाव में कुछ स्कूली बच्चे और मजदूर सवार थे। दुर्घटनास्थल के पास ही मौजूद पुलिस के एक दस्ते ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया।
Highlights
- नदी में पलटी यात्रियों से भरी नाव
- इस हादसे में कई लोग लापता
- बचाव अभियान जारी है
झेलम नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा
जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर की झेलम नदी में एक नाव पलट जाने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य तीन का उपचार चल रहा है। यह दर्दनाक हादसा श्रीनगर के गंडाबल-बटवारा इलाके में हुआ है। नाव में कुछ श्रमिक और स्कूली छात्र सवार थे। दुर्घटनास्थल के पास मौजूद पुलिस के एक दस्ते ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया।
अधिकारियों ने घटना की जानकारी देते हुए बताया, कि घटना की खबर का पता चलते ही बचाव अभियान शुरू कर दिया गया और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम को घटनास्थल पर तैनात कर दिया गया। पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश के कारण झेलम सहित कई जल निकायों के जल स्तर में वृद्धि हुई है।
बारिश-बर्फबारी का दौर जारी
बता दें कि जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। यही कारण है कि नदियों का जलस्तर दिन प्रतिदिन बढ़ता नजर आ रहा है। पुंछ-राजौरी जिलों को कश्मीर से सीधा जोड़ने वाले मुगल रोड पर फिर हिमपात हुआ। जिसके चलते ट्रैफिक बंद कर दिया गया।
वहीं, जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में भारी बारिश के कारण शहर में जलभराव हो गया है। जहां एक ओर ऊपरी इलाकों में बर्फबारी से लोग परेशान हैं, वहीं वहीं निचले इलाकों में बारिश का दौर जारी है। जिसके कारण नदी उफान पर है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में जम्मू-कश्मीर में ऐसे ही हालात बने रहेंगे।
फिर जारी हुआ अलर्ट
दरअसल, इस दौरान उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रियाहै। आज के लिए भी मौसम विभाग ने ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं 20 अप्रैल से घाटी में फिर मौसम बदलने जा रहा है। जिसके चलते स्थानीय लोगों और पर्यटकों की समस्या और बढ़ सकती है।


Download Android App
Download iOS App






