Jammu & Kashmir: दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान सुरक्षाबलों ने 15 दिन पहले आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा का हिस्सा बनने वाले एक दहशतगर्द दानिश को मार गिराया। उसके पास से हथियार और विस्फोटक बरामद हुआ है।
Highlights
- सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़
- सुरक्षाबलों ने लशकर आतंकी को किया ढेर
- 15 दिन पहले बना था आतंकी
पुलिस अधिकारी ने मीडिया स बातचीत में बताया कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा के फ्रसिपोरा गांव में एक आतंकी की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इस पर कार्रवाई करते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना की 53 राष्ट्रीय राइफल्स (RR) और CRPF की 183 बटालियन की संयुक्त टीम ने क्षेत्र की घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू कर दिया। जैसे ही सुरक्षा बल संदिग्ध स्थान पर पहुंचे तो छिपे हुए आतंकी ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी मार गिराया गया। उसका शव मुठभेड़ स्थल से बरामद कर लिया गया। उसकी पहचान लश्कर के सहयोगी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के आतंकी दानिश शेख निवासी श्रीनगर के रूप में हुई है।
राजोरी में दिखे संदिग्ध
राजोरी जिले के दरहाल पुलिस थाने के रेकी बां नडिया क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम को एक बार फिर से संदिग्ध देखे जाने की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने रेकी बां नडिया क्षेत्र में तीन संदिग्धों को देखा। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।
27 मार्च को घर से लापता हुआ था दानिश
सूत्रों के अनुसार, दानिश एजाज (34) निवासी अलनूर कॉलोनी इलाहीबाग श्रीनगर 27 मार्च 2024 से लापता था। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट अहमदनगर श्रीनगर पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई थी। बताया जा रहा है कि हो सकता है लापता होने के बाद वो आतंकवाद में शामिल हो गया हो। हालांकि इसको लेकर पुलिस की ओर से कोई बयान नहीं आया है।


Download Android App
Download iOS App





