आज सुबह जम्मू कश्मीर में एक बार फिर विस्फोटक हमला हुआ हैं, लेकिन अभी तक इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई हैं। सेना की तरफ से सर्च अभियान चलाया जा रहा हैं। जम्मू कश्मीर में रामबन जिले के गूल इलाके में मंगलवार सुबह एक पुलिस चौकी पर संदिग्ध विस्फोटक हमला हुआ हैं।
अमेरिका का बड़ा दावा, अल कायदा सरगना अयमान अल जवाहिरी ड्रोन हमले में मारा गया
वही, पुलिस ने बताया कि पुलिस चौकी को लक्ष्य कर कुछ विस्फोटक फेंका गया, जिससे विस्फोट हो गया। तत्काल हरकत में आई पुलिस ने कुछ राउंड गोलीबारी भी की। इस घटना में किसी के हताहत होने की रिपोर्ट नहीं है। रामबन की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहिता शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तात्कालिक रूप से यह नहीं कहा जा सकता कि यह ग्रेनेड हमला था, लेकिन मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ दी गई है।


Download Android App
Download iOS App



