Jammu & Kashmir: जम्मू-कश्मीर के रामबन इलाके में कई दिनों से भूसम्खलन के मामले देखे जा रहे हैं। इससे जम्मू के लोगों को काफी परेशानियां हो रही है। वहीं एक भीषण सड़क हादसा दएखने को मिला है। जहां वाहन और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में एक की मौत हो चुकी है। वहीं 11 लोग घायल हुए हैं।
Highlights
- रामबान में भूस्खलन जारी
- जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा
- हादसे में 1 की मौत, 11 घायल
भीषण सड़क हादसा
जम्मू-कश्मीर के रामबन इलाके में बुधवार रात एक भीषण हादसा हो गया। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक वाहन और ट्रक टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और ग्यारह अन्य घायल हो गए। टेम्पो ट्रैवलर में केरल के 12 पर्यटकों सहित 16 यात्री सवार थे। हादसे में एक शख्स की तुरंत मौत हो गई।
टेम्पो ट्रैवलर और ट्रक के बीच हुई टक्कर
रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक वाहन और ट्रक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और ग्यारह अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना बुधवार देर रात हुई जब जम्मू से श्रीनगर जा रहा एक टेम्पो ट्रैवलर बनिहाल के शबनबास इलाके में विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से टकरा गया।
केरल के निवासी थे घायल
अधिकारियों ने घटना को लेकर बताया कि टेम्पो ट्रैवलर में केरल के 12 पर्यटकों सहित 16 यात्री सवार थे। अधिकारियों के अनुसार, एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ग्यारह अन्य मामूली रूप से घायल हो गए।


Download Android App
Download iOS App






