जम्मू-कश्मीर के बारामूला में लश्कर का ‘आतंकी सहयोगी’ गिरफ्तार

Summary :

जम्मू-कश्मीर (Jammu & Kashmir) के बारामूला जिले से आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक ‘आंतकी सहयोगी’ को गिरफ्तार किया गया तथा उसके पास से हथियार और गोला-बारुद जब्त किए गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि क्रीरी इलाके में आतंकवादी गतिविधि की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने श्राकवारा क्रीरी में एक जांच चौकी स्थापित की। बारामूला में लश्कर का ‘आतंकी सहयोगी’ को किया गिरफ्तार हथियार और गोला-बारुद जब्त किए गए पुलिस ने बृहस्पतिवार को दी यह जानकारी सुरक्षा बलों की नजर एक संदिग्ध व्यक्ति पर पड़ी अधिकारी ने बताया कि जांच के…

जम्मू-कश्मीर (Jammu & Kashmir) के बारामूला जिले से आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक ‘आंतकी सहयोगी’ को गिरफ्तार किया गया तथा उसके पास से हथियार और गोला-बारुद जब्त किए गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि क्रीरी इलाके में आतंकवादी गतिविधि की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने श्राकवारा क्रीरी में एक जांच चौकी स्थापित की।

  • बारामूला में लश्कर का ‘आतंकी सहयोगी’ को किया गिरफ्तार
  • हथियार और गोला-बारुद जब्त किए गए
  • पुलिस ने बृहस्पतिवार को दी यह जानकारी

सुरक्षा बलों की नजर एक संदिग्ध व्यक्ति पर पड़ी

अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान सुरक्षा बलों की नजर एक संदिग्ध व्यक्ति पर पड़ी। उन्होंने बताया कि उस पर संदेह होने पर सुरक्षाकर्मी उसके पास गए और उसने सुरक्षाकर्मियों को अपनी ओर आता देख भागने की कोशिश की, लेकिन उसे पकड़ लिया गया।

आरोपी पर गैरकानूनी गतिविधियां के तहत मामला दर्ज किया

पुलिस ने कहा कि व्यक्ति की पहचान नौपोरा वागूरा क्रीरी निवासी इमरान अहमद गनी के रूप में हुई है।अधिकारी ने कहा कि उसके पास से चीन निर्मित एक पिस्तौल, एक मैगजीन, नौ गोलियां और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी पर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team