जम्मू एवं कश्मीर पंचायत चुनाव : छठे चरण के लिए मतदान जारी

Summary :

इस चरण में मतदान 3,174 मतदान केंद्रों पर हो रहा है, जिसमें से 410 कश्मीर और 2,764 जम्मू में है। राज्य में 771 मतदान केंद्रों को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया।

जम्मू एवं कश्मीर पंचायत चुनाव के छठे चरण के शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हो रहा है। सुबह के समय ठंड के बावजूद जम्मू और कश्मीर दोनों जगह मतदाताओं को मतदान केंद्रों के बाहर कतारों में देखा गया। मतदान की प्रक्रिया सुबह आठ बजे शुरू हुई और यह दोपहर दो बजे तक जारी रहेगी।

j-k Panchayat election

इस चरण में मतदान 3,174 मतदान केंद्रों पर हो रहा है, जिसमें से 410 कश्मीर और 2,764 जम्मू में है। राज्य में 771 मतदान केंद्रों को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है, जिसमें से 410 कस्मीर और 361 जम्मू में है।

j-k Panchayat election

इस चरण में कुल 7,156 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है, जिनमें से 406 सरपंच और 2,277 पंच सीटों के लिए है। मतदाताओं को उनके मतदान केंद्रों के बारे में सूचित करने के लिए फोटो वोटर स्लिप वितरित कर दी गई है। राज्य में नौ चरणों में पंचायत चुनाव हो रहे हैं।

J&K : पंचायत चुनाव के पांचवे चरण में 71 % मतदान

Desk Team