कठुआ में सर्च ऑपरेशन जारी, आतंकी हमले में पांच जवान शहीद

Summary :

Jammu & Kashmir: जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से आतंकियों ने सेना के काफिले पर हमला कर दिया है। जम्मू के कठुआ के बिलावर के धड़नोता इलाके में सोमवार को सेना के वाहन पर आतंकियों ने फायरिंग कर दी। जिसमें सेना के 5 जवान शहीद हो गए है। Highlights कठुआ आतंकी हमले में 5 जवान शहीद कठुआ में सेना का सर्च ऑपरेशन जारी सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के लोहाई मल्हार के बदनोटा गांव में सेना के काफिले पर आतंकियों ने ग्रनेड से हमला कर दिया था। इस…

Jammu & Kashmir

Jammu & Kashmir: जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से आतंकियों ने सेना के काफिले पर हमला कर दिया है। जम्मू के कठुआ के बिलावर के धड़नोता इलाके में सोमवार को सेना के वाहन पर आतंकियों ने फायरिंग कर दी। जिसमें सेना के 5 जवान शहीद हो गए है।

Highlights

  • कठुआ आतंकी हमले में 5 जवान शहीद
  • कठुआ में सेना का सर्च ऑपरेशन जारी
  • सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई

सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के लोहाई मल्हार के बदनोटा गांव में सेना के काफिले पर आतंकियों ने ग्रनेड से हमला कर दिया था। इस हमले में सेना के पांच जवान बलिदान हो गए थे। मंगलवार की सुबह सेना ने कठुआ में सर्च ऑपरेशन ) चलाया। इससे पहले कुलगाम जिले में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी।

आतंकियों ने ग्रेनेड से किया था हमला



कठुआ शहर से 150 किलोमीटर दूर लोहाई मल्हार के बदनोटा गांव में हुई, जब सेना के कुछ वाहन इलाके में नियमित गश्त पर थे। उसी दौरान आतंकियों ने गोलीबारी कर ग्रेनेड से हमला किया था।

आंतकियों द्वारा किए गए हमले में सेना के पांच बलिदान हो गए। यह घटना लोहाई मल्हार के बदनोटा गांव के पास माछेड़ी-किंडली-मल्हार मार्ग पर दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की है।

कुलगाम में मारे गए थे छह आतंकी

शनिवार को जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में हुई मुठभेड़ में छह आतंकवादी मारे गए और दो जवान बलिदान हो गए थे। यह मुठभेड़ दक्षिण कश्मीर जिले के फ्रिसल चिन्नीगाम और मोदरगाम इलाकों में हुई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Aastha Paswan