राजौरी जिले में जारी है तलाशी अभियान, सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़

Summary :

Jammu & Kashmir: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में बुधवार और बृहस्पतिवार की मध्य रात को घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है. यह एनकाउंटर 28 अगस्त, बुधवार की देर रात खेड़ी मोहरा लाठी और दंथल इलाके में शुरू हुआ। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है, और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है। इसके अलावा, कुपवाड़ा में भी सुरक्षाबलों ने बुधवार शाम को वास्तविक…

Jammu & Kashmir

Jammu & Kashmir: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में बुधवार और बृहस्पतिवार की मध्य रात को घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है. यह एनकाउंटर 28 अगस्त, बुधवार की देर रात खेड़ी मोहरा लाठी और दंथल इलाके में शुरू हुआ। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है, और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है। इसके अलावा, कुपवाड़ा में भी सुरक्षाबलों ने बुधवार शाम को वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम कर दिया. यहां भी आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हुई।

आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी शुरू

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘सुरक्षा बलों ने (संदिग्ध आतंकवादी गतिविधि के बाद) बुधवार रात साढ़े नौ बजे राजौरी जिले के खेरी मोहरा लाठी और दांथल गांवों में तलाश अभियान शुरू किया था।’’ प्रवक्ता ने बताया कि तलाश अभियान के दौरान करीब पौने 12 बजे आतंकवादियों का पता चला। उन्होंने बताया कि इसके बाद खेरी मोहरा क्षेत्र के निकट आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई।

अतिरिक्त सुरक्षा बलों को इलाके में भेजा गया

अधिकारियों ने बताया कि घेराबंदी वाले इलाके में दो से तीन आतंकवादी छिपे हुए हैं। उन्होंने बताया कि घेराबंदी और तलाश अभियान को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को इलाके में भेजा गया है। ग्राम रक्षा गार्ड (वीडीजी) के एक समूह ने सोमवार रात को राजौरी जिले के मीरा-नगरोटा गांव में एक घर के पास दो अज्ञात व्यक्तियों को देखा था और हवा में गोलियां चलाई थीं। इसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाश अभियान शुरू किया था।

(Input From Bhasha)

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें  FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Aastha Paswan