Jammu-Kashmir: Kathua में सुरक्षा बलों की आतंकी मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान तेज

Summary :

Kathua में संदिग्ध गतिविधि के बाद सुरक्षाबलों की सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के साथ मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान तेज कर दिया है। भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF द्वारा संयुक्त रूप से पंजतीर्थी इलाके में ऑपरेशन चलाया जा रहा है। 31 मार्च की रात संदिग्ध हलचल के बाद 1 अप्रैल की सुबह तलाशी अभियान शुरू हुआ।

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षाबलों की आतंवादियों के साथ मुठभेड़ के बाद  तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अब सुरक्षाबलों ने तलाशी और घेराबंदी अभियान तेज कर दिया। बता दें कि भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) द्वारा संयुक्त अभियान में खुफिया सूचनाओं के आधार पर कठुआ के पंजतीर्थी इलाके में पैनी निगरानी और घात लगाए गए हैं। 31 मार्च की रात को संदिग्ध हलचल का पता चलने के बाद ऑपरेशन तेज हो गया, जिससे बाद ताजा मुठभेड़ भी हुई।

मुठभेड़ के बाद, सुरक्षाकर्मियों ने 1 अप्रैल की सुबह तेजी से तलाशी और नष्ट करने का अभियान शुरू किया। ऑपरेशन अभी भी जारी है, और सुरक्षा बल क्षेत्र में अलर्ट है। खुफिया जानकारी के आधार पर, भारतीय सेना, जेके पुलिस और CRPF द्वारा कठुआ के पंजतीर्थी क्षेत्र में लगाए बैठे है। 31 मार्च की रात को संदिग्ध गतिविधि की खबर मिलने पर  गोलीबारी शुरू हुई। 1 अप्रैल को सुबह होते ही तलाशी और नष्ट करने का अभियान शुरू किया गया।

 बड़े पैमाने पर तलाशी और घेराबंदी अभियान

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा कि सुरक्षा बलों द्वारा इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी और घेराबंदी अभियान शुरू करने के बाद कठुआ के बिलवार इलाके में कल देर रात सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी शुरू हुई। सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आतंकवादियों के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी।

हाई अलर्ट पर क्षेत्र

अधिकारियों ने पूरे क्षेत्र को हाई अलर्ट पर रखा है, क्योंकि संभावित खतरों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी है। बता दें कि  इससे पहले, कठुआ क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान,  जम्मू-कश्मीर के चार पुलिस कर्मी शहीद हो गए थे जबकि दो आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया था। इस दौरान सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ स्थल से युद्ध जैसे सामान बरामद किए।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।