जम्मू कश्मीर : निकाय चुनाव के दौरान बांदीपोरा में पथराव, बीजेपी प्रत्याशी घायल

Summary :

NULL

जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सोमवार को शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में शरारती तत्वों ने पत्थरबाजी की, इसमें बीजेपी का एक प्रत्याशी घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि बांदीपोरा नगर निगम समिति के वार्ड क्रमांक 15 के बीजेपी प्रत्याशी आदिल अहमद बुहरू उस समय घायल हो गये जब दाचीगम में शरारती तत्वों ने उन पर पत्थर फेंके।

उस समय वह एक मतदान केन्द्र पर वोट डालने जा रहे थे। अधिकारी ने बताया कि बुहरू को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान बांदीपोरा के कई इलाकों से पथराव की खबरें हैं। बीजेपी प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने पार्टी प्रत्याशी पर हमले की निंदा की और कहा कि हिंसा में शामिल लोग लोकतंत्र से डरे हुए हैं। जम्मू कश्मीर के शहरी स्थानीय निकाय के लिए चार चरण में मतदान होना है। पहले चरण के लिए मतदान जारी है।

जम्मू कश्मीर : सोपोर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों में मुठभेड़

Desk Team