जम्मू कश्मीर में धूप ने दिखाए तेवर, पहाड़ों में भी 44 डिग्री पहुंचा तापमान

Summary :

Jammu & Kashmir: जम्मू-कश्मीर के जम्मू जिले में तापमान बढ़ने का सिलसिला जारी रहा और बुधवार को इस शहर में अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से करीब 5.7 डिग्री अधिक है। मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। Highlights जम्मू-कश्मीर में बढ़ा तापमान चिलचिलाती घूप से जमता परेशान पहाड़ों में भी 44 डिग्री का टॉर्चर जम्मू-कश्मीर में बढ़ा तापमान जम्मू-कश्मीर में तापमान लगातार बढ़ रहा है। जम्मू में इस सीजन का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। बुधवार को जम्मू का तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से…

Jammu & Kashmir

Jammu & Kashmir: जम्मू-कश्मीर के जम्मू जिले में तापमान बढ़ने का सिलसिला जारी रहा और बुधवार को इस शहर में अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से करीब 5.7 डिग्री अधिक है। मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

Highlights

  • जम्मू-कश्मीर में बढ़ा तापमान
  • चिलचिलाती घूप से जमता परेशान
  • पहाड़ों में भी 44 डिग्री का टॉर्चर

जम्मू-कश्मीर में बढ़ा तापमान

जम्मू-कश्मीर में तापमान लगातार बढ़ रहा है। जम्मू में इस सीजन का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। बुधवार को जम्मू का तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से लगभग 5.7 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि यह क्षेत्र पिछले सप्ताह से अत्यधिक गर्मी की चपेट में है और 16 मई से तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बढ़ रहा है।

इन शहरों में भी गर्मी का कहर

मौसम विभाग के अनुसार माता वैष्णो देवी मंदिर के आधार शिविर कटरा में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लेह शहर में तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं जम्मू-कश्मीर के प्रवेश द्वार कठुआ में तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, सांबा में 44.7 डिग्री सेल्सियस, उधमपुर में 42 डिग्री सेल्सियस और रियासी में 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Aastha Paswan