Jammu & Kashmir: उत्तरी भारत में कड़ाके की ठंड के बीच जम्मू में रात के तापमान में काफी सुधार हुआ है, जबकि कश्मीर में बुधवार को भी कंपा देने वाली ठंड जारी रही है।
जम्मू के इन क्षेत्रों में माइनस पहुंचा तापमान
मौसम विभाग ने मौसम की जानकारी देते हुए मताया कि,”श्रीनगर में आज न्यूनतम तापमान माइनस 2.4, गुलमर्ग में माइनस 3.2 और पहलगाम में माइनस 3.9 दर्ज किया गया है। वहीं लद्दाख के लेह शहर में न्यूनतम तापमान माइनस 9, कारगिल में माइनस 7.3 और द्रास में माइनस 10.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
जम्मू शहर में रात का न्यूनतम तापमान 6.1, कटरा में 7.2, बटोट में 3, भद्रवाह में 1 और बनिहाल में माइनस 0.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
चिल्लई कलां मेंबर्फबारी होने बढ़ी चिंता
मौसम विभाग का कहना है कि ‘चिल्लई कलां जिले में 40 दिनों की लंबी अवधि कड़ाके की ठंड रहेगी। यह ठंदड 21 दिसंबर को शुरू हुई और 30 जनवरी को समाप्त होगी।
हालांकि ‘चिल्लई कलां में इस बार बर्फबारी नहीं हुई है। इस सर्दी में बर्फबारी की अनुपस्थिति आने वाली गर्मियों के लिए आपदा का कारण बन सकती है। सर्दियों में बर्फबारी नहीं होने से गर्मियों में पानी की कमी हो सकती है।


Download Android App
Download iOS App






